नहीं काम आया जिलाधिकारी का निर्देश, गंगा नदी में मछली मारने निकले मछुआरों का नाव पीपा पूल से टकराकर पलटा, NDRF की टीम ने किया रेस्क्यू

Sanjeev Shrivastava

NEWSPR डेस्क। पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र के भद्रघाट स्थित गंगा नदी में मछली मारने निकले मछुआरों का नाव पीपा पूल से टकराकर पलट गया। वही नाव पर सवार दो मछुआरे गंगा नदी की तेज धारा में बहने लगे। जहां मछुआरों ने अपनी जान बचाने के लिए गंगा नदी में बहते हुए मदद के लिए चिल्लाने लगे पर उस वक्त भद्र घाट किनारे कोई भी व्यक्ति मौजूद नही था।

हलाकि पटना जिलाधिकारी ने साफ तौर पर कहा था की कोई भी नाव गंगा नदी में नहीं चलना चाहिए लेकिन बाबजूद जिलाधिकारी के निर्देशों का किसी ने पालन नहीं किया और इसका यही नतीजा है की रात में बड़ा हादसा होते होते बच गया नहीं तो क्या से क्या हो जाता।

वही गंगा नदी में तेज बहाव के कारण मछुआरे खाजेकलां घाट की तरफ बहने लगे तभी सीढ़ी घाट किनारे कुछ लोगों ने मछुआरों की आवाज सुनी और इसकी जानकारी खाजेकलां थाना की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने NDRF की टीम को सूचना दी जिसके बाद NDRF की टीम ने रेस्क्यू कर दोनों मछुआरों की जान बचा ली। वही पुलिस ने दोनों मछुआरों की पहचान आलमगंज क्षेत्र निवासी मो. शाहिद और मो. निसाद के रूप में किया है।

Share This Article