झारखंड में ब्लैक फंगस बढ़ा रहा जाल, 7 जिले रेड जोन में शामिल

Patna Desk

झारखंड में कोरोना के मामले लगातार कम रहे हैं, लेकिन ब्लैक फंगस के मामले में तेजी आ रही है। राज्य में ब्लैक फंगस के बढ़ते मामले को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने 7 जिलों को रेड जोन घोषित कर दिया है। रांची, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, पलामू, रामगढ, हजारीबाग और गिरिडीह रेड जोन में शामिल किया गया है। अबतक झारखंड में ब्लैक फंगस के 77 कन्फर्म मामले की पुष्टी हुई है। इसके अलावा राज्य में 48 संदिग्ध मामले हैं। सूबे में ब्लैक फंगस से अबतक 20 लोगों की जान जा चुकी है। राहत की बता ये है कि ब्लैक फंगस से लोग ठीक भी हो रहे हैं। झारखंड में ही 15 लोगों ने ब्लैक फंगस को मात दी है और पूरी तरीके से स्वस्थ्य हो चुके हैं। रांची में 28 मरीजों में ब्लैक फंगस मिला है। 16 लोगों में ब्लैक फंगस के लक्षण हैं पर अबतक पुष्टी नहीं हुई है। वहीं रांची में ब्लैक फंगस से 6 लोगों की मौत भी हो चुकी है। यहां 10 लोग स्वस्थ्य भी हुए हैं। रामगढ़ में 7 मरीजों की पुष्टि हुई है। यहां एक मरीज की मौत और एक मरीज स्वस्थ्य भी हुए हैं। पलामू में 2 लोगों में ब्लैक फंगस की पुष्टि जिसमें से एक स्वास्थ्य हुए हैं। हजारीबाग में 4 मरीजों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है। यहां एक मरीज की मौत और एक स्वस्थ्य भी हुए हैं। गिरिडीह में 4 लोग ब्लैक फंगस से संक्रमित हैं। इसके अलावा गढ़वा में 2 व्यक्तियों में ब्लैक फंगस का संक्रमण मिला है। पूर्वी सिंहभूम में 17 में ब्लैक फंगस की पुष्टि के साथ यहां 5 लोगों की मौत भी हुई है।

Share This Article