राशिफल 25 जून 2021 : आज इन कारोबार‍ियों के ल‍िए बन रहा है लाभ योग

Patna Desk

 

 

NEWSPR/DESK : राशिफल 25 जून 2021 : आज इन कारोबार‍ियों के ल‍िए बन रहा है लाभ योग

 

मेष राशि के जातकों के कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन होंगे। ऑफिस का माहौल सुखदायक रहेगा। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त होने से सुख-समृद्धि बढ़ेगी। नई व्यावसायिक योजनाएं क्रियान्वित करने का समय है। कुल म‍िलाकर आज का द‍िन आर्थिक लाभ देने वाला दिन है l

 

वृष राशि के ऐसे जातक जो कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके ल‍िए लाभ का योग है। उनकी कीर्ति विदेश तक फैलने की संभावना है। कपड़े-गहने और फूड से संबंध‍ित व्यापारी आज तरक्की प्राप्त कर सकते हैं। विदेश से भी कोई अच्छी सूचना मिलने की संभावना है। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा है। व्यर्थ की नकारात्मक बातों से बचें।

 

मिथुन राशि के जातकों को मित्रों के सहयोग से नई निवेश संबंधी योजनाएं पता चलेंगी। जिसमें धन का निवेश भविष्य में समृद्धि बढ़ाने में सहायक होगा। आभूषण तैयार करने से संबंधित कार्य करने वाले जातकों को लाभ होगा। प्रतिस्पर्धा में आपके विजयी होने की संभावना है। मौजमस्ती पर भी धन खर्च कर सकते हैं।

 

कर्क राशि के जातकों को किराए की इनकम से धन लाभ होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र को आरामदायक बनाने के लिए जरूरी धन खर्च होगा। कार्यक्षेत्र में धीमी गति से लेक‍िन सहजता से सारे कार्य पूरे होते जाएंगे। महालक्ष्मी आज आप पर मेहरबान रहेंगी।

 

सिंह राशि के सभी जातक जिनका कार्य मल्टीनेशनल कंपनी या विदेश के आयात-न‍िर्यात से संबंधित है, उन्हें बहुत लाभ होगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी और उच्च पद प्राप्ति की संभावना भी बनती है। स्थान परिवर्तन संभव है। यात्रा शुभ व्यावसायिक अवसर प्रदान करेगी।

 

कन्या राशि के जातक जिनका कार्य लेखन से जुड़ा हुआ है, उनको बहुत फायदा होगा। भाषा अलंकृत रहेगी। उच्च अधिकारियों के साथ-साथ भाग्य भी पूरी तरह आपका फेवर करेगा। पैतृक धन संपत्ति मिलने की संभावना भी बनी हुई है।

 

तुला राशि के जातकों के ल‍िए आज का द‍िन नए काम शुरू करने के लिए बेहतरीन साब‍ित हो सकता है। छोटी-मोटी बाधाएं आप आसानी से पार कर लेंगे। पार्टनरशिप में कार्य करने वाले जातकों को विशेष लाभ होने की संभावना है। सही मैनेजमेंट क्षमता उच्च अधिकारियों का फेवर पाने में मददगार रहेगी। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा है।

 

वृश्चिक राशि के जातकों के ल‍िए क‍िसी लंबी यात्रा की संभावना है। न‍िवेश संबंधी कार्यों में आज आपको अपने आसपास के सभी लोगों का सहयोग मिलेगा। इससे आप कामकाज के अवसरों का फायदा उठा पाएंगे। कमाई तो ठीक-ठाक होगी, लेक‍िन दिखावेबाजी में अध‍िक धन खर्च की संभावना है।

 

धनु राशि के जातकों के लिए आज का द‍िन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। ऐसे में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले दो बार जरूर सोचें। जल्दबाजी में फालतू धन खर्च होने की संभावना है। नौकरी पेशा जातकों को विपरीत परिस्थितियां शुभ अवसर प्रदान करेंगी। वित्तीय मामलों में दिन कुछ खास नहीं रहेगा।

 

मकर राशि के पार्टनरशिप में काम करने वाले जातकों को विशेष लाभ म‍िलने का योग है। व्यापारिक गतिविधियों में आपकी मेहनत के अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। व्यावसायिक मान-सम्मान देने वाला दिन है। वित्तीय सलाहकार का कार्य करने वाले लोगों को अच्छा काम मिलने की संभावना है।

 

कुंभ राशि के नौकरी पेशा जातकों को उनकी मेहनत के अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। प्रत‍ियोग‍िता की भावना बहुत ज्यादा रहेगी। कार्य की अधिकता की वजह से आराम करने का वक्त नहीं मिलेगा। काम के दवाब में चिड़चिड़ेपन से बचें अन्‍यथा व्यर्थ लड़ाई-झगड़ा होने की संभावना है। वित्तीय मामलों में दिन शुभ रहेगा।

 

मीन राशि के जातकों का अधिकांश वक्त ऑफिस के बाहर के कार्यों को पूरा करने में व्यतीत होगा। आपकी बनाई हुई योजना पर कार्य करने में कुछ मुश्किलें आ सकती है। काम के साथ-साथ मौजमस्ती की तरफ ध्यान आकर्षित रहने की संभावना है, जिस पर बहुत अधिक धन खर्च होगा।

Share This Article