भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शहनवाज हुसैन विपक्षी दलों पर जमकर बरसे

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

भागलपुर आगामी 1 जून को लोकसभा चुनाव का अंतिम चरण का मतदान होगा फिर राजनीतिक सरगर्मी कुछ शांत होगी। आज भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शहनवाज हुसैन गोड्डा झारखंड से निशिकांत दुबे के समर्थन में चुनाव प्रचार कर भागलपुर लौटे और जिले के एक निजी होटल में प्रेस वार्ता आयोजित की। इस दौरान हुसैन जी ने कहा कि इस बार के चुनाव में यह साफ हो गया कि आएंगे तो मोदी, जीतेंगे मोदी और प्रधानमंत्री बनेंगे मोदी। हमलोग मोदी जी के नेतृत्व में हाइट्रिक मारेंगे और बी जे पी(एन डी ए)चार सौ से पार जाएगी।

उन्होंने विपक्षी दल राजद पर तंज कसा और कहा कि पिछले चुनाव में भी जीरो था और इस बार के चुनाव में भी जीरो रहेगा।उसे जीद है जीरो से एक की और हमें जीद है एक बढ़ाने की यानि 39 से 40 होने की। हालांकि सभी दल अपने आप को मजबूत स्थिति में समझ रहे हैं पर इसका फैसला तो आगामी 4 जून को ही होंगी कि किसके सर पर होगी ताज कौन बनेगा हीरो और कौन जीरो।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article