डायन बिसाही के शक में की थी महिला की हत्या, पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Patna Desk

NEWSPR /DESK :पलामू जिला के विश्रामपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत गोदरमा खुर्द में महिला की हत्या कर दी गई थी। महिला की हत्या गला रेतकर की गई थी। मृत महिला की पहचान सुरेश रजवार की पत्नी सुरजमनिया देवी के रूप में की गई थी। घटना सात जुलाई की है। मृतका के पति सुरेश रजवार ने मामले को लेकर रेहला थाना इलाके में 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। पुलिस उसी समय से घटना की छानबीन कर रही थी। आऱोपियों की तलाश जारी थी। 

सुरजमुनिया देवी हत्याकांड में पुलिस को सफलतागौरतलब है कि सुरजमनिया हत्याकांड मामले में रेहला पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल 8 आरोपियों में से पांच को गिरफ्तार कर लिया है। इनके खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की धारा-320/120 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस ने मामले में 30 वर्षीय ड्रेसि उर्फ अमरेश रजवार, 30 वर्षीय बबवा उर्फ सुशील रजवार, 25 वर्षीय सुनील रजवार, 35 वर्षीय संजय रजवार और 19 वर्षीय शर्मा रजवार को गिरफ्तार किया है। एसडीपीओ सुरजीत कुमार के नेतृत्व में इन पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस बाकी आरोपियों की भी तलाश में जुटी है।

पारिवारिक विवाद में महिला की हत्या की गई थीबताया गया कि ये सभी आरोपी पलामू जिला के रेहला थानाक्षेत्र अंतर्गत बरवाडीह के रहने वाले हैं। पारिवारिक विवाद में हत्या की बात कही जा रही है। मामला डायन बिसाही से जुड़ा है। पूछताछ में पता चला है कि आरोपियों में से एक के बेटे की तबीयत खराब थी। उन्हें लगता था कि सुरजमुनिया ने कोई जादू-टोना किया है। इस बात को लेकर उन्होंने महिला को 1 महीने पहले हत्या की धमकी भी दी थी। घटना वाले दिन महिला का पति सुरेश रजवार शौच के लिए गया था। जब वो वापस लौटा तो पत्नी को मरा हुआ पाया। सुरजमनिया की हत्या गला रेतकर की गई थी।

महिला के बेटे ने की थी हत्यारोपियों की पहचानगौरतलब है कि जिस वक्त सुरजमुनिया की हत्या की गई उस समय वो अपने छह साल के बेटे के साथ सो रही थी। आरोपियों ने चाकूओं से गोदकर और गला रेतकर महिला की हत्या कर दी और फरार हो गये। हालांकि सुरजमुनिया के बेटे ने आरोपियों को पहचान लिया था। उसने ही पुलिस को पांच लोगों के नाम बताये थे जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। महिला के शव को डाल्टनगंज अनुमंडलीय अस्पताल पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया था।

Share This Article