NEWSPR डेस्क। राजधानी रांची के चौक चौराहों पर पुलिस सहायता केंद्र खोले जा रहे हैं। शहर के 9 स्थानों पर पुलिस सहायता केंद्र खोले गए हैं। शहर के धुर्वा थाना के जगन्नाथपुर चौक के समीप 9वां पुलिस सहायता केंद्र का उद्घाटन रांची के सीनियर एसपी सुरेंद्र कुमार झा ने किया।
जगन्नाथपुर चौक पर पुलिस सहायता केंद्र का उद्घाटन करने के बाद रांची के एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने कहा कि लोगों तक अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए बीट पुलिसिंग अन्य जगहों में काफी प्रचलित है। राजधानी रांची में भी इसकी शुरुआत की गई है, इसी के अंतर्गत आज जगन्नाथपुर में पुलिस सहायता केंद्र का उद्घाटन किया गया है।
एसएसपी ने कहा कि इस केंद्र पर इस एरिया के हर एक्टिविटी का रिकॉर्ड रखा जाएगा। यहां पर मुख्य थाना से पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। लोगों की समस्या समाधान के लिए 24 घंटे अधिकारी तैनात रहेंगे। यहीं से पेट्रोलिंग और जनता की शिकायतों का समाधन किये जायेगा।साथ ही यहां के आसपास के लोगों के जो भी समस्याएं होंगे वह आवेदन यही दे सकेंगे उनको मूल थाना फॉरवर्ड किया जाएगा। एसएसपी ने कहा कि हम इसमें आम लोगों की सपोर्ट की अपेक्षा रखते हैं साथ ही क्रिमिनल के बीच खौफ पैदा करने के लिए हम एक के स्टेप आगे बढ़ चुके हैं हमारी पहुंच अब मोहल्ला के आधार पर हो रहा है।