News PR Live
आवाज जनता की

गुमला एसपी डॉ एहतेशाम वकारिब को शो-कॉज, माओवादियों द्वारा कुरूमगढ़ थाना उड़ाने का है मामला

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। झारखंड पुलिस मुख्यालय से गुमला एसपी डॉ एहतेशाम वकारिब को शो-कॉज नोटिस जारी किया गया है। 25 नवंबर को माओवादियों ने कुरूमगढ़ थाना उड़ा दिया था। इसी मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में एसपी को शो-कॉज किया गया है। जवाब मिलने के बाद पुलिस मुख्यालय इसकी समीक्षा कर निर्णय लेगा। दरअसल माओवादी पोलित ब्यूरो सदस्य प्रशांत बोस और उनकी पत्नी शीला मरांडी की गिरफ्तारी के विरोध में भाकपा माओवादी ने झारखंड समेत 3 राज्यों में बंद का अह्वान किया था। तीन दिनों तक गुमला जिला में शांतिपूर्ण ही बंद रहा, लेकिन बीते 25 नवंबर को बंद की अंतिम रात चैनपुर प्रखंड स्थित कुरुमगढ़ थाना की नई बिल्डिंग को विस्फोट कर माओवादियों ने उड़ा दिया। माओवादियों ने 25 नवंबर की रात करीब 12.30 बजे नये थाना भवन को विस्फोट कर उड़ाया था। गुमला एसपी को घटना की जानकारी दूसरे दिन 26 नवंबर की सुबह 6.30 बजे मिली। जिसके बाद उन्होंने अपने ऊपर के अधिकारी को दो घंटे के बाद 8:30 बजे दी।

- Sponsored -

- Sponsored -

गौरतलब है नक्सली बंदी को लेकर पुलिस मुख्यालय के द्वारा जिले के एसपी, एसएसपी को एसओपी जारी किया था. जारी किए गए एसओपी में नक्सल प्रभावित क्षेत्र थाना व पुलिस पिकेट की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया था। इसके बावजूद कुरूमगढ़ के नये थाना भवन की सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं की गयी थी। चैनपुर प्रखंड स्थित कुरुमगढ़ थाना की नई बिल्डिंग को विस्फोट कर माओवादियों ने उड़ा दिया था। जानकारी के अनुसार 70-80 की संख्या में माओवादी 25 नवंबर की रात कुरुमगढ़ के निर्माणाधीन थाना पहुंचे। वहां सो रहे मजदूरों को पहले थाना बिल्डिंग से बाहर निकाला और जिलेटिन लगाकर थाना बिल्डिंग को उड़ा दिया। तेज विस्फोट के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया था।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.