बेगूसराय में भूमि विवाद में रिश्ते का कत्ल, भतीजे ने चाचा को मारी गोली

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बेगूसराय में भूमि विवाद में रिश्ते का कत्ल हुआ है। यहां एक भतीजा अपने चाचा का काल बन गया और गोली मारकर हत्या कर दी। घटना साहेबपुर कमाल पूर्वी पंचायत के सीरैया गांव की है। यहां डोमन यादव के पुत्र रामाकांत यादव को उनके भतीजे ने ही उन्हें गोली मारकर हत्या कर दी।

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि रामाकांत और उनके भतीजे जवाहर यादव के पुत्र गोपाल यादव के भूमि को लेकर विवाद हो गया, जिसे लोगों ने समझा बुझाकर शांत करा दिया। हालांकि बाद में रमाकांत यादव अपने घर के बाहर घूम रहे थे इसी दरमियान पहले से घात लगा कर बैठे भतीजे और उसके एक साथी ने उन्हे गोली मार दी। इस दौरान दोनों ने कई राउंड फायरिंग की। गोलीबारी की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस थाने को दी। स्थानीय थाना की पुलिस टीम दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल ले जाने लगे। हालांकि उनकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने से पहले ही रास्ते में मौत हो गई वहीं पुलिस ने मामले की जांच करने की बात कही है।

इस संबंध में मृतक रामाकांत के पुत्री प्रियंका कुमारी व रितिका कुमारी ने बताया कि उनके साथ भी मारपीट किया गया जिससे दोनों बहन भी जख्मी हो गयी जबकि मृतक के दो पुत्र जिसमे बड़ा पुत्र- दिलखुश व छोटा पुत्र रामकृष्ण है इसके बाद पुलिस ने लाश को अपने कब्जे को लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई के लिए जुट गई।

Share This Article