एक युवक को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर परिजनों और पड़ोसियों ने किया हमला

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मोतिहारी पुलिस पर पूर्वी चम्पारण के पहाड़पुर थाने इलाके के पूर्वी सरिया पंचायत में वार्ड नंबर 3 में हमला हुआ.जिसमें दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.बताया जाता है की पुलिस इस गांव के शंभू भगत के बेटे को गिरफ्तार करने गई थी जिस पर लड़की के अपहरण का मामला दर्ज है लेकिन युवक के परिजनों और पड़ोसियों ने मिलकर पुलिस की जमकर पिटाई कर दी.

जिसमें साई सोनू कुमार का सर फूट गया वहीं होमगार्ड जवान मुन्ना पासवान भी गंभीर रूप से घायल हो गया.जिसका अस्पताल मे इलाज चल रहा है पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दो लड़की के अपहरण का मामला पहाड़पुर में दर्ज किया गया था जिसमें एक लड़की को बेतिया से बरामद कर लिया गया वही उसकी निशानदेही पर पुलिस पहाड़पुर इलाके के सरिया पंचायत वार्ड नंबर 3 पहुंची थी जहां पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया लेकिन युवक का गिरफ्तार होना उनके परिजनों को अच्छा नहीं लगा और परिजनों ने लाठी डंडे से पुलिस की टीम पर हमला कर दिया जिसमें दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं वहीं पुलिस ने एक और मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article