बाढ़ का कहर: बिहार में बाढ़ के कारण घोर तबाही, लोग डूब कर गवा रहे अपनी जान, शुक्रवार को 13 लोगों की डूबने से मौत

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बिहार में बाढ़ के कारण बड़ी तबाही का मंजर देखा जा रहा। बाढ़ के चलते नदी नाले उफान पर हैं। जिसके कारण हर रोज न जाने कितने लोगों के डूबने की खबरें आ रही। कल यानी शुक्रवार को ही राज्य के अलग अलग इलाकों से कुल 13 लोगों की डूबने की खबर सामने आई। डूबने वालों में से 8 तो केवल बेहद ही कम उम्र के बच्चे हैं। सबसे ज्यादा खबर समस्तीपुर,गया तरफ से आ रही। कल गया में 6 और नालंदा में 3 की डूबने के कारण मौतें हुई हैं।

वहीं नाव पर तार गिरने की भी कई खबरें सामने आई हैं जिसमें लोगों ने झुलस कर अपनी जान गवाई हैं। कल गया के बंसी नदी में डूबने से बच्चों की मौत हुई है। वहीं समस्तीपुर के बाया नदी में भी नाव पलटने की खबर आई थी जिसमें एनडीआरएफ की टीम ने 6 लोगों को रेस्कयू किया था। औरंगाबाद के नवीनगर के बभनडीह गांव के एक की मौत हुई। उसकी मौत पुनपुन नदी में नहाने के चलते डूबने से हो गई।

इसके अलावा बेगूसराय भगवानपुर थाना क्षेत्र के औगान गांव में सिकंदर बलान नदी में डूब गया। रोहतास के के तिलौथू में सोन नदी में खेलने के क्रम में तीन बच्चे डूबे हैं। शिवहर के तरियानी थाना क्षेत्र के वैद्यनाथपुर-ख्वाजापुर में शुक्रवार को कार पुल से नीचे बागमती पुरानी धार नदी में जा गिरी। इसमें एक ही परिवार के पांच लोग डूब गए।

Share This Article