पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का कटिहार में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, मुख्यमंत्री से की मांग

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने गुरुवार को कटिहार के बाढ़ प्रभावित इलाकों का नाव से दौरा किया। उन्होंने कुरसेला प्रखंड के बाघमारा महेशपुर, कुर्सेला बस्ती और बलथी महेशपुर जैसे क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों की स्थिति का जायजा लिया और कहा कि लोग दाने-दाने को मोहताज हैं, मवेशियों के लिए चारा नहीं है, और स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध नहीं हैं

।सांसद ने जिला प्रशासन के दावों को खारिज करते हुए कहा कि भले ही कम्युनिटी किचन और चिकित्सा सेवाओं का संचालन किया जा रहा है, लेकिन ये प्रयास धरातल पर प्रभावी नहीं हैं। उन्होंने प्रशासन से तत्काल राहत कार्यों की गति बढ़ाने की मांग की और मुख्यमंत्री से इन क्षेत्रों को बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने का आग्रह किया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article