Happy Rakhi 2021: इस शुभ मुहूर्त को बहनें बांधेगी राखी, 50 साल बाद बन रहा ऐसा योग, जानिए

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बिहार में राखी 2021 की धूमधाम हर तरफ देखने को मिल रही। भारत के कई त्योहारों में राखी को प्रमुख त्योहार माना जाता है। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांध कर उनसे रक्षा का वचन लेती है।

यूं तो हर साल राखी बहुत ही प्रेम से भाई-बहन द्वारा मनाया जाता है लेकिन राखी 2021 कुछ खास होने वाली है। इस साल राखी में शुभ योग का निर्माण होने वाला है जो 50 साल बाद बना है। रक्षाबंधन का त्योहार इस साल चार विशिष्ट योगों से परिपूर्ण है।

बता दें कि पूरे 50 साल के बाद सर्वार्थसिद्धि, कल्याणक, महामंगल और प्रीति योग एक साथ बनेंगे। इससे पहले साल 1981 में ये चारों योग एक साथ बने थे। इन चारों योगों से रक्षाबंधन का महत्व बढ़ गया है। इस मध्य भाई और बहन के लिए रक्षा बंधन की रस्म विशेष कल्याणकारी होगी। सावन महीने की शुक्ल पक्ष को होने वाली राखी के शुभ मुहुर्त के बारे में जानना बेहद जरुरी है। राखी के दिन के सुबह 05:50 से लेकर शाम के 05:58 तक कभी भी बहन अपने भाई को राखी बांध सकती है।

Share This Article