News PR Live
आवाज जनता की

लालू यादव पर प्रकाश झा बना रहे फ़िल्म,अगले साल बड़े पर्दे पर होगा रिलीज़।

- Sponsored -

- Sponsored -

लालू यादव का अंदाज हर किसी को बेहद ही पसंद है और अब यह अंदाज आपको सिनेमा घर में देखने को मिलने वाला है। दरअसल आपको बता दे फिल्म निर्देशक प्रकाश झा जो भले ही सीएम नीतीश की पार्टी में है पर उनकी सक्रियता शून्य के बराबर है और अब प्रकाश झा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल यह बात सामने आ रही है कि लालू प्रसाद यादव पर प्रकाश झा एक फिल्म बना रहे है और इस फिल्म पर काम 5 महीने पहले से जारी है। इतना ही नहीं आपको बता दे की फिल्म को लेकर यादव फैमिली से राइट्स भी ले लिए गए हैं जानकारी यह भी मिल रही है कि तेजस्वी यादव खुद इस फिल्म में पैसा लग रहे है जिसके लिए उन्होंने पैसे भी दे दिये है।

- Sponsored -

- Sponsored -

वही जब इस पर प्रकाश झा से सवाल किया गया तो वह जोर-जोर से हंसने लगे। हालांकि अभी तक फिल्म के स्टार कास्ट को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है। लेकिन जानकारी यह जरूर सामने आ रही है कि यह फिल्म अगले साल तक सिनेमा घरों में रिलीज होने वाली है फिल्म का नाम लालटेन रखा जाएगा ऐसा इसलिए क्योंकि यह उनके राजनीतिक दल का चुनाव चिन्ह है। प्रकाश झा ने सबसे पहले 1984 में हिप हिप हुर्रे फिल्म बनाई थी, जिसके बाद उन्होंने कई तरह की फिल्म बनाई जैसे की मृत्युदंड गंगाजल, अपहरण, राजनीति, आरक्षण,सत्याग्रह यहां तक की 2020 में आश्रम वेब सीरीज का निर्देशक भी इन्होंने किया।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.