भोजपुरी फिल्म के सुपरस्टार पैसे कमाने पहुंचे लंदन, अमीर लड़की से की शादी और ‘चोरी चोरी चुपके चुपके’ उड़ाये 5 लाख पाउंड

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। भोजपुरी फिल्मों को अलग अंदाज में प्रस्तुत करने वाले यशी फिल्म्स ने एक नई फिल्म ‘चोरी चोरी चुपके चुपके’ का ट्रेलर अपने यूट्यूब चैनल से रिलीज किया है। इस फ़िल्म के ट्रेलर में भोजपुरी के सुपर स्टार खेसारीलाल यादव अपने चिर परिचित अंदाज में नजर आ रहे। दर्शकों को फिल्म का पहला लुक बहुत पसंद आ रहा। इस फिल्म में उनके अपोजिट चर्चित अभिनेत्री सहर अफसा की अदाकारी भी लोगों को खूब पसंद आ रही है।

इस फ़िल्म के ट्रेलर की एक खास बात ये भी है कि निर्देशक रजनीश मिश्रा ने इसे बेहद खूबसूरती से सजाया है। ट्रेलर के हिसाब से फ़िल्म की कहानी लंदन बेस्ड है। जहां खेसारीलाल यादव पैसे कमाने जाते हैं, वहीं दूसरी ओर सहर अफसा का किरदार एक अमीर बाप की अल्हड़ और बिगड़ी हुई लड़की का है, जिसकी शादी के लिए उसके पिता को एक सुयोग्य वर की तलाश है। तभी उन्हें खेसारीलाल यादव के बारे में पता चलता और उनसे सहर की शादी हो जाती है। लेकिन शादी के बाद खेसारी अपने ससुर से चोरी चोरी चुपके चुपके पैसे ऐंठने में लगा होता है। और एक दिन 5 लाख पाउंड पर हाथ मार देता है। इसके बाद जो होता है, उसे देखकर आप भी भावुक हो जाएंगे। लेकिन इसके लिए आपको फ़िल्म देखनी होगी।

इस फ़िल्म का निर्माण यशी फिल्म्स और नेबुला फिल्म्स लि. ने मिलकर किया है। फ़िल्म के संगीतकार, रायटर और निर्देशक रजनीश मिश्रा हैं। फ़िल्म के गीतकार रजनीश मिश्रा खुद हैं, जिनके साथ प्यारे लाल यादव और आशुतोष तिवारी ने भी फ़िल्म के लिए लीरिक्स तैयार किया है। पीआरओ रंजन सिन्हा और सर्वेश कश्यप हैं। कोरियोग्राफर रिकी गुप्ता हैं। डीओपी मुकेश शर्मा हैं।

Share This Article