COVID-19 UPDATES: आज बिहार राज्य में 10 लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य

Patna Desk

NEWSPRडेस्क।कोरोना की तीसरी लहर ने केरल और महाराष्ट्र में दस्तक दे दी है। तो वहीं यहां कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढती जा रही है। तीसरी लहर की आशंका के बीच बिहार सरकार ने आज कोरोना टीकाकरण को लेकर महाअभियान चला रही है। एक दिन में राज्य के करीब 10 लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए बड़े पैमाने पर स्वास्थय विभाग द्वारा तैयारी की गयी है। इसके लिए राज्य में कुल 8 हजार टीका केन्द्र बनाये गयें हैं। इससे पहले एक दिन में पौने सात लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य बिहार ने पूरा कर चुकी हैं।
10 लाख लक्ष्य के साथ आज राज्य में महाटीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसमें राजधानी समेत समूचे पटना जिला में ढाई लाख टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए जिला में 822 टीका सेंटर बनाये गयें हैं,जहां 967 एएनएम और 888 डाटा इंट्री ऑपरेटर को जिम्मेदारी दी गयी है। तो वही बिहार सरकार ने छह माह में छह करोड़ लोगों को कोरोना टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया हुआ है।इस लक्ष्य के अनुसार अब तक राज्य में 3 करोड़ 55 लाख से ज्यादा लोगों को कोरोना का टीका दिया जा चुका है।इसमें 2.96 करोड़ लोगों को पहला डोज और 59 लाख से ज्यादा लोगों को दूसरा डोज दिया गया जा चूका हैं|
राज्य में कोरोना के नये मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। बता दे की सोमवार को राज्य में कुछ 6 नये मरीज मिलें हैं। छह नये मरीज पटना,भागलपुर,पूर्वी चंपारण ,गया शिवहर और दरभंगा जिले से मिलें हैं।

Share This Article