सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो डालना पड़ा भारी,एक पिसटल, तीन मैगजीन के साथ युवक गिरफ्तार

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

नालंदा:8 अप्रैल की संध्या में एक व्यक्ति का हथियार के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने की सूचना दीपनगर थाना को प्राप्त हुई।जिसके बाद पुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए वायरल फोटों की पहचान हिमांशु कुमार पावा गांव निवासी के रूप में की गई।

दीपनगर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में त्वरित कार्यवाही करते हुए छापामारी कर घेराबंदी करते हुए हिमांशु कुमार एवं विपुल कुमार को एक साथ विपुल कुमार के घर से गिरफ्तार किया गया।तलाशी के क्रम में एक पिसटल, तीन मैगजीन को भी बरामद किया गया।गिरफ्तार युवक हिमांशु कुमार के द्वारा बताया गया कि हथियार विपुल के द्वारा दिया गया था। जिसके साथ फोटो हिमांशु ने फोटो खिंचवाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था। पूछताछ में उक्त दोनों के द्वारा एक अन्य व्यक्ति के द्वारा हथियार एवं गोली उपलब्ध कराने की बात बताया गया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article