Aaj Ka Panchang 4 September 2021 : आज भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है, जानें आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। आज दिन शनिवार और तारीख 04 सितंबर 2021 है। आज सुबह 08:25 बजे के बाद से त्रयोदशी तिथि प्रारंभ हो रही है, इसलिए आज शनि प्रदोष व्रत रखा जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शनि प्रदोष व्रत रखने और भगवान शिव की पूजा करने से पुत्र की प्राप्ति ​होती है। शिव कृपा से जीवन के सभी कष्ट मिटते हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। आज शनिवार को आपको रुद्रावतार हनुमान जी और न्याय के देवता शनि देव की भी आराधना करनी चाहिए। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांग
दिन: शनिवार, भाद्रपद मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि।
आज का दिशाशूल: पूर्व।
आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।

आज का शुभ समय
अभिजित मुहूर्त: आज दिन में 11 बजकर 55 मिनट से दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक।
विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 26 मिनट से दोपहर 03 बजकर 17 मिनट तक।
अमृत काल: आज दिन में 11 बजकर 05 मिनट से दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक।

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय – 6:13 AM
सूर्यास्त – 6:37 PM
चन्द्रोदय – Sep 04 3:16 AM
चन्द्रास्त – Sep 04 5:08 PM

आज शनि प्रदोष के दिन शिव चालीसा, शिव स्तोत्र आदि का पाठ करना श्रेष्ठ रहता है। इस दिन​ शिव मंत्रों का जाप भी कल्याणकारी होता है। आज शनिवार के दिन आप हनुमान चालीसा और शनि चालीसा का भी पाठ करें, तो मंगलकारी होगा। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।

Share This Article