बिहार में बहुमुखी विकास के लिए होंगे एक मुख्यमंत्री और चार उप मुख्यमंत्री, जानिए क्या है इस नई पार्टी की योजनाएं

Sanjeev Shrivastava

पटना डेस्कः बिहार में राजद – कांग्रेस की सरकार 15 वर्ष और जदयू-भाजपा के 15 वर्षों की सरकार जाति,धर्म, मंदिर- मस्जिद मजहब और गाय गोरू की गंदी राजनीति खेल-खेली जा रही है। 30 वर्षों से लालू प्रसाद यादव ने एम-वाई समीकरण में मुसलमानों का वोट लिया पर आजतक मुस्लिम मुख्यमंत्री या उपमुख्यमंत्री नहीं दिया। वही हाल महिलाओं की है। बिहार कि एनडीए-यूपीए सरकार ने बिहार को अनपढ़, बीमार तथा बेरोजगार बना दिया है। यह कहना है बिहार में नवगठित युवा बिहार सेना प्रमुख इंजी० राजकुमार पासवान का।

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आयोजित प्रेक वार्ता में पार्टी प्रमुख ने कहा कि बिहार में जब होगी युवा बिहार सेना की सरकार तो बिहार के बहुमुखी विकास हेतु एक मुख्यमंत्री के अलावा चार उपमुख्यमंत्री उपमुख्यमंत्री होंगे, जो चार अलग-अलग समाज का प्रतिनिधित्व करेंगे। इनमें महिला उपमुख्यमंत्री, दूसरा मुस्लिम उपमुख्यमंत्री, तीसरा अति पिछड़ा समाज से उपमुख्यमंत्री और चौथा सवर्ण समाज से होगें तभी बिहार का विकास और महिलाओं का सम्मान सम्भव हो सकता है।

40 साल से बिहार को किया बर्बाद

बिहार कि एनडीए-यूपीए सरकार ने बिहार को अनपढ़, बीमार तथा बेरोजगार बना दिया है। जहां बिहार के कलकारखाने, उद्योग कुटीर उद्योगों पर बड़ा-बड़ा ताला लटकाने का काम किया है। उन्होंने कहा की बिहार के राजनेता पक्ष तथा विपक्ष में बैठकर विगत 40 वर्षों से बिहार के विकास के नाम पर बिहार को लुटने में लगें है! जहां युवा, महिला, दलित, मुस्लिम  और अतिपिछड़ा के नाम पर सरकार बनाया जाता पर हम सभी को मानसम्मान नहीं मिला या यूं कहें की 30 वर्षों से सामाजिक न्याय की सरकार पर मिला भागीदारी नहीं।

एनडीए-यूपीए को चुनौती

इंजीनियर राजकुमार पासवान ने धर्म जाति मज़हब कि कार्ड खेलने वालों को खुला चुनौती देते हुए कहा है कि आरजेडी, कांग्रेस, जेडीयू और भाजपा में हो हिम्मत तो  युवा बिहार सेना के मॉडल को अपनी पार्टी के मेनिफेस्टो के घोषणा पत्र में शामिल करे। युवा बिहार सेना बिहार के सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने के साथ उनकी पार्टी का उद्देश्य बिहार के बहुमुखी विकास के लिए सभी जाति सभी धर्म और सभी वर्गों को एक साथ लेकर चलना हीं हमारी प्राथमिकता है।

इस मौके पर युवा बिहार सेना के राष्ट्रीय संगठन अध्यक्ष प्रमोद सिंह, राष्ट्रीय महासचिव महेश राम धीर, मोहम्मद तौसीफ़ और बिहार प्रदेश महासचिव मुकेश कुमार झा, बिहार प्रदेश सचिव संजय कुमार सिंहा, बांकीपुर प्रत्याशी संतोष कुमार साह एवं अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे। संवाददाता सम्मेलन के दौरान युवा बिहार सेना के नेताओं ने मजबूत आत्मविश्वास का परिचय दिया।उन्होंने कहा कि युवा बिहार सेना प्रदेश में आम जनता के दुख-दर्द दूर करने के लिए फर्स्ट विकल्प बनकर सामने आई है।

Share This Article