भागलपुर में पंचायत चुनाव: सनहौला प्रखंड में तीसरे चरण का पंचायत चुनाव संपन्न, पुरुषों के मुकाबले ज्यादा रहीं महिला वोटर्स

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। भागलपुर के सनहौला प्रखंड में तीसरे चरण का पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। सुबह 7:00 बजे मतदान शुरू होने के बाद पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की तादाद काफी दिखी। आज के तीसरे चरण में सनौला प्रखंड में अनुमानित 55% मतदान हुए। वोटिंग के दौरान मतदाताओं में भारी उत्साह देखा गया। काफी संख्या में मददाता अपना मत का प्रयोग करने पहुंचे।

सन्हौला  प्रखंड में 237  मतदान केंद्र बनाए गए है। यहाँ प्रषासन की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए है। सन्हौला प्रखंड में जिले के कई थानों की पुलिस को विभिन्न मतदान केंद्रों पर तैनात किए गए है। कहलगांव के एसडीएम डीएसपी समेत कई अधिकारी लगातार मतदान केंद्रों का जायजा ले रहे है। कहीं कोई धांधली न हो इसके लिए लिए सुरक्षा के पुख्ता के इंतजाम किया गया।

जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने कहा की किसी भी मतदान केंद्र पर किसी तरह की गड़बड़ी नहीं हुई है मतदान शांतिपूर्ण रहा। वहीं डीएम सुब्रत कुमार सेन शांतिपूर्ण मतदान कराने का दावा किया है। सनौला प्रखंड में  स्नहोला के 18 पंचायतों के 237 मतदान केंद्रों पर एक लाख 27 हजार वोटर आज मतदान कर रहे हैं।

श्यामानंद सिंह भागलपुर संवाददाता

Share This Article