मुंगेरीलाल के हसीन सपने… जनता देगी जवाब,गिरिराज सिंह का विपक्ष पर बड़ा तंज

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बेगूसराय में एक सरकारी योजना के तहत जिला प्रशासन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री और सांसद गिरिराज सिंह ने एक बार फिर से राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव पर निशाना साधा। गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार और केंद्र सरकार ने इतनी योजनाओं की झड़ी लगा दी है, जिनकी रफ्तार 180 किलोमीटर प्रति घंटे से भी तेज है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

इसके बावजूद कुछ लोग अब भी मुंगेरीलाल की तरह हसीन सपनों में खोए हुए हैं, खासकर पिता-पुत्र की जोड़ी। लेकिन बिहार की जनता अब जागरूक है और आगामी विधानसभा चुनाव में उन्हें योजनाओं के आधार पर मुंहतोड़ जवाब देगी।इसी के साथ पटना में कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी डॉ. कन्हैया कुमार समेत कई कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर गिरिराज सिंह ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रशासन का काम करना जरूरी है और उसने अपना काम बखूबी निभाया है। डरने की कोई वजह नहीं है, ये लोकतंत्र है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article