बोधगया में ऑटो सवार महिला को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर अवस्था में महिला अस्पताल में भर्ती

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बोधगया में बेखौफ अपराधियों ने एक महिला को गोली मार दी है। जानकारी के मुताबिक महिला ऑटो से कहीं जा रही थी। जिस दौरानअम्मा के पास कुछ अपराधियों ने उसे गोली मार दी। वहीं गोली लगने से चारों तरफ सनसनी फैल गई। गोली की आवाज सुनते ही लोग उसकी तरफ आए तब तक अपराधी भाग चुके थे।

लोगों ने आनन फानन में घायल महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया है। जहां उनका इलाजा चल रहा है। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई है। फिलहाल गोली लगने से महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Share This Article