कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन,दीपांकर भट्टाचार्य कहा बदलाव कि जरूरत

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

नालंदा : लोकसभा चुनाव में नालंदा संसदीय क्षेत्र से महागठबंधन प्रत्याशी संदीप सौरभ के समर्थन में बिहारशरीफ के निधि सभागार में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें इस्लामपुर विधायक राकेश रोशन राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य के अलावे महागठबंधन के कई दिग्गज नेता मंच पर मौजूद रहे। मीडिया को संबोधित करते भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव पूरे देश के लिए निर्णायक लड़ाई है।

बीजेपी इस बार लोकसभा चुनाव नहीं बल्कि संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ जनता के खिलाफ जंग लड़ रही है। पहली बार पूरे देश में लोकसभा चुनाव पीएम नरेंद्र मोदी की तानाशाही को समाप्त करने और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा के लोग एनडीए से उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां के लोग बदलाव लाना चाहते हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article