सीवान: महिला ने एक साथ दिया 5 बच्चों को जन्म, सिजेरियन डिलेवरी के बाद जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। सीवान के तकिया मोहल्ला में एक महिला ने पांच बच्चों को जन्म दिया है। मां और पांचों नवजात पूरी तरह से सुरक्षित हैं। बता दें कि नवजातों में तीन बेटियां और दो बेटे हैं। गुरुवार को सदर अस्रताल में महिला को प्रसव पीड़ा के बाद भर्ती करवाया गया था। जिसके बाद महिला ने 5 बच्चों को जन्म दिया है।

महिला को भर्ती करवाने के बाद डॉकटर्स ने जांच में पाया कि महिला के गर्भ में 5 बच्चे पल रहे। जिसके बाद डॉ ने उनका प्रसव करवाने का निर्णय लिया और उसमें सफलता हासिल की है। डॉ ने सिजेरियन के जरिए इस ऑपरेशन को जाम दिया।

सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. रीता सिंहा ने बताया कि महिला शहर के इसमाइल तकिया निवासी मो. झुना की पत्नी फुलजहां खातून है। डॉ. रीता सिंह ने बताया कि महिला की पहले से जांच में पता चल गया था कि उसके गर्भ में पांच बच्चे हैं इसलिए महिला का सिजेरियन किया फिलहाल सभी बच्चों को SNCU में रखा गया है। दोनों ही स्वस्थ हैं।

Share This Article