NEWSPR डेस्क। धनतेरस के शुभ अवसर पर जदयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने समस्त देशवासियों और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। इसके साथ ही भगवान धन्वंतरि से सभी के दुखों का नाश करने तथा जीवन में यश, वैभव, समृद्धि तथा आरोग्य की कामना की।
बता दें कि आज से ही दिवाली त्योहार की शुरुआत हो जाती है। यह हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर मनाया जाता है। आज के दिन कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी पर धन्वंतरि देव का अवतरण हुआ था और इस दिन धन्वंतरि देव की पूजा की जाती है। आज के दिन बाजार गुलजार रहता है। लोग कुछ न कुछ अपने घरों के लिए खरीदते हैं।
आज के दिन की यह भी मान्यता है कि मान्यता है कि धनत्रयोदशी के दिन ही भगवान धन्वंतरी का जन्म हुआ था। इन्हें भगवान विष्णु का ही अवतार माना जाता है। जिनकी 4 भूजाएं हैं। इनमें से 2 में वह शंख और चक्र धारण किए हैं। वहीं 2 अन्य में औषधि और अमृत कलश है। कहा जाता कि अमृत कलश पीतल का बना हुआ था, क्योंकि भगवान धन्वंतरी को पीतल अति प्रिय है। मान्यता है कि इस दिन पीतल से बनी वस्तु की खरीदारी की जाए तो इसका तेरह गुना लाभ मिलता है। इस दिन गहनों और बर्तन की खरीदारी बेहद शुभ मानी जाती है। इसलिए हर घर में कुछ न कुछ खरीदारी की जाती है।