मछली बेच कर घर लौट रहे मछली विक्रेता को अपराधियों ने मारी गोली, बुरी तरह घायल।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

मुंगेर जिला अंतर्गत बरियारपुर थाना क्षेत्र के महादेवा मध्य विद्यालय के मैदान की है। जहां पहले से घात लगाए अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी । घायल युवक को पहचाना बरियारपुर थाना क्षेत्र के पड़िया गांव निवासी 25 वर्षीय सुमन कुमार के रूप में हुई, जो मछली विक्रेता था और मछली बेचकर वह पड़िया गांव स्थित अपने घर जा रहा था की तभी महादेवा स्कूल के मैदान के पास पहले से घात लगाए अपराधियों ने उस पर तावड़ तोड़ दो गोली चला दी। एक गोली उसके जबड़े पर लगी तो दूसरी उसके पेट में लगी जिससे वो वहीं घायल हो गिर गया।

और अपराधी वहां से फरार हो गए। जिसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा इस बात की सूचना पुलिस और उसके परिजनों को दी । वहीं गोली लगने की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया । घायल को लोगों ने पहले बरियापुर पीएचसी जहां से उसे मुंगेर और उसके बाद वहां से बेहतर इलाज के लिय हायर सेंटर रेफर कर दिया गया । घायल की फुआ ने बताया की होली में हुए विवाद को ले इस घटना को अंजाम दिया गया है। साथ ही बताया की होली में हुए मार पीट को लेकर घायल सुमन के द्वारा केस किया गया था । जिसे उठाने के लिए अपराधियों के द्वारा दवाब बनाया जा रहा था पर सुमन उन लोगों के सामने नहीं झुका जिस कारण उसे गोली मार दी गई। वहीं घटना के बाद बरियारपुर पुलिस के द्वारा मामले की जांच की जा रही है । इस मामले में कोतवाली इंस्पेक्टर ने बताया की मामला बरियापुर थाना क्षेत्र का जाया जहां पुरानी रंजिश को ले अपराधियों ने मछली विक्रेता को दो गोली मारी।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article