अरवल में प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती, कांग्रेस कमेटी ने किया समारोह का आयोजन

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। अरवल में भारत के के पहले प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की 132 वीं जयंती समारोह जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेस मुख्यालय श्रीकृष्ण आश्रम में कांग्रेस पार्टी जिला उपाध्यक्ष कामेश्वर शर्मा के नेतृत्व में समारोह पूर्वक मनाई गई।

जयंती समारोह को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि एंव जिला कोषाध्यक्ष एडवोकेट निसार अख्तर अंसारी ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू स्वतंत्रता आंदोलन सक्रिय रूप से भाग लेकर, अपनी राजसी ठाठ बाट को छोड़कर, आजादी की लड़ाई में कूद पड़े. उनके पिता पंडित मोतीलाल नेहरू की स्वतंत्रता सेनानी थे। पं. जवाहरलाल नेहरू ने स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लेते हुए भारत को स्वतंत्र कराने में अहम भूमिका निभाई।

पंडित जवाहरलाल नेहरू के 132 वीं जयंती समारोह में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष कामेश्वर शर्मा, कोषाध्यक्ष एडवोकेट निसार अख्तर अंसारी, प्रवक्ता मो. जावेद अख्तर, नारायण शर्मा, महेश यादव, राम बाबू यादव, रामबाबू शर्मा, संजय कुमार सिन्हा, सहित अनेक कांग्रेसियों ने पं. नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का शपथ लिया।

अरवल से आजाद खान की रिपोर्ट

Share This Article