NEWSPR डेस्क। भोजपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। यहां अहले सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला की गोली मार दी है। घटना चरपोखरी थाना क्षेत्र के बजेन गांव की है। बताया जा रहा है कि महिला हर रोज सुबह में टहलने के लिये जाती थी। आज भी वह अपने समय पर टहलने के लिये निकली थी। उसी दौरान पहले से घात लगाये बाइक सवार अपराधियों ने महिला को गोली मार दी। महिला के कमर में गोली लगी है। स्थानीय लोगों ने घायल महिला को अस्पताल लाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। जख्मी महिला की पहचान बजेन गांव निवासी कृष्णा प्रसाद की पत्नी चंद्रावती देवी (45) के रुप में की गई है। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस की टीम मामले की छानबीन में जुटी गई है।