भाजपा सांसद मनोज तिवारी फिर से कोविड पॉजिटिव, ट्वीट के जरिए दी जानकारी, अप्रैल में भी हो चुके हैं कोरोना पॉजिटिव

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। भाजपा सांसद मनोज तिवारी कोविड पॉजिटिव हैं। इस बात की जानकारी खुद उन्होंने ट्विटर के माध्यम से दी है। बता दें कि 2 जनवरी से ही उनकी तबियत खराब चल रही थी। जिसके बाद उन्होंने टेस्ट करवाया और उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

मनोज तिवारी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि परसों यानी 2 जनवरी की रात से ही अस्वस्थ महसूस कर रहा था हल्का बुखार और जुकाम होने के कारण कल उत्तराखंड रुद्रपुर प्रचार में नहीं जा पाया। टेस्ट में आज पॉजिटिव आया हूं सतर्कता बरतते हुए अपने आपको कल से ही आइसोलेट कर लिया था। कृपया अपना और अपने परिवार का ध्यान रखें। इससे पहले वह अप्रैल 2021 में कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं।

Share This Article