नोएडा में योग दिवस पर व‍िशेष कार्यक्रम का आयोजन, आप भी हो सकते है शामिल…

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- नोएडावा‍स‍ि‍यों के ल‍िए अंतराष्‍ट्रीय योग द‍िवस व‍िशेष होने जा रहा है। इसके ल‍िए ‘जागरण कनेक्‍ट’ ने अतुल्‍य योग के साथ हाथ म‍िलाया है। आने वाली 21 जून को शहर के न‍िवासी सेक्‍टर 74 में होने जा रहे इस आयोजन का हिस्‍सा बन सकते हैं।

अतुलयायोगा द्वारा आयोजित 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में इस बार भी योग के प्रति जागरूकता और स्वास्थ्य लाभ की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जाएगा। यह कार्यक्रम सुपरटेक कैपटाउन सेक्टर 74, नोएडा में 21 जून को सुबह 6 से 7 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

इस कार्यक्रम के मुख्य योग प्रशिक्षक अतुल श्रीवास्तव होंगे, जो 2016 से अतुलयायोगा के माध्यम से लोगों को योग के प्रति प्रेरित कर रहे हैं। अतुल श्रीवास्तव ने मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान, नई दिल्ली से योग की शिक्षा प्राप्त की है और उनका उद्देश्य मानसिक तनाव से मुक्ति और शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article