जीजा के भाई ने साली के साथ किया खेला: 6 साल शादी का झांसा देकर बनाया शारीरिक संबंध, कर ली किसी और से शादी, युवती पहुंची एसएसपी कार्यालय

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। भागलपुर कमलपुर सजौर थाना में एक लड़की अपने प्रेमी द्वारा दिए गए धोखे की शिकायत लेकर थाना पहुंची। जानकारी के मुताबिक प्रेमी लड़की के जीजा का भाई है। लड़की का कहना है कि वह उसके साथ 6 साल से रिलेशनशिप में थी। वह शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा और बाद में किसी और से शादी कर ली।

लड़की के जीजा शशि रंजन कि शादी 2015 मे कादिर गंग नवादा मे हुई थी। जिसके बाद शशि रंजन के छोटे भाई देव प्रकाश की पीड़िता से दोस्ती हुई और बाद में दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बना। उसके बाद देव प्रकाश द्वारा लगातार शादी का झांसा दे कर उसके साथ संबंध बनाया गया। अचानक 9 दिसंबर को देव प्रकाश ने शादी कर ली।

पीड़िता को जब इस बात कि सूचना मिली तो वो सजौर थाना के सहयोग से उसके घर पहुंची। थाना गाड़ी के जाने बाद उसके बीता द्वारा उसके साथ मारपीट भी किया गया। जिसका आवेदन पीड़िता सजौर थाना में दे चुकी है। उसके बाद लड़की को लगातार जान से मारने कि धमकी मिल रही है। कल देव के जीजा मिथिलश सिंह जो अपने आप को बाबू माफिया बताता है द्वारा भागलपुर उल्टापुर पर जान से मार देने की धमकी दी गयी। पीड़िता न्याय की गुहार लगाने थाना पहुंची।

रिपोर्ट :-श्यामानंद सिंह, भागलपुर

Share This Article