News PR Live
आवाज जनता की

शादी का झांसा देकर रे’प करता रहा दारोगा, धोखा खाने के बाद लड़की ने खा लिया जहर

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। एक लड़की ने दारोगा के प्यार में धोखा खाया तो खुदकुशी करने की कोशिश की है। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा। दारोगा पर आरोप है कि उसने शादी का झांसा देकर लड़की के साथ रेप किया। बाद में धोखा दे दिया। जिससे परेशान होकर लड़की ने आत्महत्या करने की कोशिश की। बताया जा रहा कि दारोगा परिवार का परिचित था।

- Sponsored -

- Sponsored -

घर आना जाना हुआ तो दोनों में बातचीत होने लगी। जिसके बाद दरोगा ने उनकी बेटी से शादी का वादा किया था। इधर दरोगा उनकी बेटी से बातचीत करना बंद कर दिए। उनकी बेटी ने जब दरोगा को उनका शादी का वादा याद दिलाया तो वह उसे धमकाने लगे। इससे दुखी होकर उनकी बेटी ने शुक्रवार की रात जहर खा लिया। आनन फानन में लड़की को अस्पताल लाया गया। जहां इलाज चल रहा।

ये आरोप वाराणसी के सारनाथ थाने की पुरानापुल पुलिस चौकी के प्रभारी पर लगा है। वहीं इस घटना की जानकारी मिलने पर कमिश्नरेट के वरुणा जोन के अफसरों ने जांच शुरू कर दी है। वहीं सारनाथ थाना प्रभारी अर्जुन सिंह ने बताया कि प्रकरण उच्चाधिकारियों के संज्ञान में है। फिलहाल युवती की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर के आधार पर प्रकरण में उचित कार्रवाई की जाएगी।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.