बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री विजय चौधरी का जन्मदिन, जदयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने दी शुभकामनाएं

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। आज बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री विजय चौधरी का जन्मदिन है। जदयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने बधाई और शुभकामनाएं दी है। इसके साथ ही उनकी दीर्घायू की कामना की है। बता दें कि विजय कुमार चौधरी जदयू के वरिष्ठ नेता हैं। वह बिहार सरकार में शिक्षा विभाग के मंत्री हैं।

बिहार विधानसभा के 1982 से 1995 तक और नवंबर 2010 से 2015 तक  एवं 2015 से 2020 तक सदस्य रहें। 2020 के विधानसभा आम चुनाव में उन्होंने सरायरंजन से पुन: जीत हासिल की है। वे कई विभागों के मंत्री के साथ ही 2015-2020 के बीच बिहार विधानसभा के अध्यक्ष रहें जिसके बाद वह बिहार सरकार में शिक्षा मंत्री बने। उनका जन्म 8 जनवरी 1957 में हुआ है। इसके अलावा वह साल 2020 में कैबिनेट में दो नंबर का दर्जा प्राप्त हुआ। उन्होंने नीतीश व मांझी कैबिनेट में जल संसाधन विभाग का भी काम देखा है।

Share This Article