गोपालगंज में मुखिया संघ अध्यक्ष पद के लिए चुनाव, पूनम देवी बनी मुखिया संघ की अध्यक्ष

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। गोपालगंज हथुआ प्रखंड के मुखिया संघ अध्यक्ष में संघ अध्यक्ष पद के लिए चुनाव किया गया। जिसको लेकर मीरगंज हथुआ कंस्ट्रक्शन के कार्यालय में बैठक की गई। इस बैठक के दौरान नवनिर्वाचित मुखिया ने हथुआ में मुखिया संघ के गठन पर चर्चा की।

जिसके बाद सर्वसम्मति से सिंगहा पंचायत के समाजसेवी अजय कुमार मिश्र के पत्नी नवनिर्वाचित मुखिया पूनम देवी को मुखिया संघ का अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही कार्यकारिणी के रूप में उपाध्यक्ष के पद पर सवारेंजी पंचायत के मुखिया अफरोज आलम, इंद्रजित राम को सचिव, कविंदर प्रसाद खरवार को कोषाध्यक्ष, मीरा देवी को प्रवक्ता तथा राजन गुप्ता को मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया।

गोपालगंज से मंजेश मिश्रा की रिपोर्ट

Share This Article