AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

आरा रेलवे स्टेशन बना सोशल मीडिया रील्स का नया स्पॉट, लिफ्ट में साइकिल लेकर घुसे युवक का वीडियो वायरल

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

सोशल मीडिया के बढ़ते चलन और इंस्टाग्राम रील्स की लोकप्रियता का असर अब सार्वजनिक स्थानों पर भी साफ नजर आने लगा है। आरा रेलवे जंक्शन इन दिनों रील्स बनाने वाले युवाओं के लिए एक नया ‘हॉटस्पॉट’ बन गया है। यहां आए दिन युवक-युवतियां और महिलाएं प्लेटफॉर्म, ट्रेन और स्टेशन परिसर में वीडियो बनाते दिखाई दे रहे हैं। खासकर इंस्टाग्राम और फेसबुक पर फॉलोवर्स पाने की होड़ में ये लोग स्टेशन को शूटिंग लोकेशन बना बैठे हैं।हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे साफ झलकता है कि युवाओं में रील्स बनाने का जुनून किस कदर हावी है।

यह मामला प्लेटफॉर्म नंबर चार पर स्थित लिफ्ट से जुड़ा है, जहां एक युवक चलती साइकिल के साथ लिफ्ट में चढ़ता नजर आता है, जबकि दूसरा युवक उसका वीडियो बना रहा होता है। इसी दौरान एक अन्य यात्री लिफ्ट का उपयोग करने पहुंचता है, लेकिन उसे सीढ़ियों का सहारा लेना पड़ता है क्योंकि लिफ्ट पहले से रील्स बनाने में व्यस्त युवकों द्वारा कब्जे में होती है।गौरतलब है कि रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थल पर इस तरह की गतिविधियां नियमों के खिलाफ हैं, फिर भी अब तक रेलवे सुरक्षा बल (RPF) या जीआरपी की ओर से कोई सख्त कदम नहीं उठाया गया है, जिससे कई सवाल उठ खड़े हुए हैं।इस पर प्रतिक्रिया देते हुए RPF पोस्ट प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि रेलवे परिसर में फोटो या वीडियो शूटिंग की अनुमति नहीं है। ड्यूटी के दौरान जब भी किसी को ऐसा करते पाया जाता है, तो उन्हें समझा-बुझाकर हिदायत दी जाती है और हटाया जाता है। यदि किसी विशेष मामले की जानकारी मिलती है, तो उन पर चिन्हित कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More