ऋषिकेश
नालन्दाः मजदूर खोजने के लिए निकले व्यक्ति की गांव के ही लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी।घटना करायपरशुराय थाना क्षेत्र के साद विगहा गांव की बताये जाती है। मृतक का नाम जोगी गोप बताया गया है।
घटना के सम्बंध में मृतक के परिजन ने बताया कि जोगी गोप अपने घर से मजदूर खोजने के लिए निकले थे और वह जब मजदूर खोजकर अपने घर लौट रहे थे तभी गांव के ही अखलेश गोप ,विजित गोप,विद्या गोप शिवदत्त गोप समेत आधे दर्जन लोगों ने छेककर गोली मार दी।जिसके पटना ले जाने के क्रम में रास्ते मे ही मौत हो गयी।
परिजनों ने बताया कि पूर्व का खानदानी विवाद रहा होगा लेकिन वर्तमान में किसी तरह का विवाद नही चल रहा था। वावजूद अखलेश गोप व अन्य लोगो ने मिलकर जोगी गोप की गोली मारकर हत्या कर दी।इस घटना में शामिल अखलेश गोप को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लियूए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।