भभुआ प्रखंड प्रमुख की कुर्सी बरकरार, लगाए गए आरोप निराधार

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK -कैमूर, भभुआ के प्रखंड प्रमुख के विरुद्ध लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया है।पंचायत समिति पद से निर्वाचित सदस्यों द्वारा प्रखंड प्रमुख के विरुद्ध लगाए गए आरोप और अविश्वास प्रस्ताव निराधार साबित हुआ है। इस मामले में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह कार्यपालक पदाधिकारी सतीश कुमार ने पंचायत समिति भभुआ प्रखंड प्रमुख के विरुद्ध लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर कहा है कि पंचायत समिति के आयोजित बैठक में सभी सदस्यों द्वारा लिए गए योजना एवं कार्य हेतु प्राक्कलन के विरुद्ध राशि का वितरण किया जाता है। वितरण में कोई मनमाना रवैया नहीं अपनाया जाता है। सभी सदस्यों को चयनित योजनाओं के अनुरूप राशि आवंटित किया जाता है।

लगाया गया आरोप निराधार है। प्रत्येक माह में अनेकों बार प्रमुख कार्यालय में उपस्थिति रहती हैं। प्रमुख को कार्यालय में उपस्थित के संबंध में समय निर्धारित नहीं है। उनके अनुपस्थिति में प्रमुख प्रतिनिधि उप प्रमुख जनता के समस्याओं का सुनवाई कर निदान का प्रयास किया जाता है। लगाया गया आरोप निराधार है। पंचायत समिति सदस्यों द्वारा बाद अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था जो पूर्व में खारिज हो चुका है।अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हेतु पंचायत समिति की विशेष बैठक आयोजित नहीं की जा सकती है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article