NEWSPR डेस्क। आज अमर बलिदानी ठाकुर रोशन सिंह की जयंती पर जदयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी है। इसके साथ ही कहा कि ठाकुर रोशन सिंह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिवीर और परम देश भक्त थे।
बता दें कि 22 जनवरी 1892 को रोशन ङ्क्षसह का जन्म खुदागंज के नवादा दरोवस्त गांव में ठाकुर जंगी ङ्क्षसह व कौशल्य देवी के घर हुआ। वहीं ठाकुर रोशन सिंह भारत के स्वतंत्रता संग्राम के एक क्रांतिवीर थे। असहयोग आंदोलन के दौरान उत्तर प्रदेश के बरेली में हुए गोली-काण्ड में सजा काटकर जैसे ही शान्तिपूर्ण जीवन बिताने घर वापस आये कि हिन्दुस्तान रिपब्लिकन ऐसोसियेशन में शामिल हो गये।
वहीं काकोरी काण्ड में प्रत्यक्ष रूप से भाग नहीं लिया था। फिर भी आकर्षक व रौबीले व्यक्तित्व को देखकर काकोरी काण्ड के सूत्रधार पण्डित राम प्रसाद बिस्मिल व उनके सहकारी अशफाक उल्ला खाँ के साथ 19 दिसम्बर 1927 को फाँसी दे दी गयी थी।