दवा व्यवसायी के बेटे की हत्या के बाद दहशत,डीएसपी एसडीओ ने चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों के साथ कि बैठक

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

 

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK-भागलपुर के तातारपुर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात चर्चित दवा व्यव्सायी के बेटे के हत्या मामले के बाद व्यवसायियों में आक्रोश देखा जा रहा है घटना से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे है इसको लेकर चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों के साथ डीएसपी एसडीओ की बैठक हुई। बैठक में रौनक को मौन श्रद्धांजलि दी गयी।

घटना को लेकर व्यवसायियों ने अपराधियों के जल्द गिरफ्तारी की मांग की है ऐसी घटना दुबारा न हो इसके लिए पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने की बात कही जिस गली में हत्या हुई है वहां से पुलिस को कई बार शिकायत मिली कि यहां नशेड़ियों का जमावड़ा लगता है लेकिन पुलिस बड़ी घटना के इंतज़ार में रही। इधर पुलिस ने दबाव के बाद पुलिस सात संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना के 60 घण्टे बाद भी अपराधी पुलिस की चंगुल से फरार है। घटना के बाद इलाके में डर का माहौल है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article