कुत्ते को बचाने के चक्कर में जीजा साला घायल, अस्पताल में भर्ती

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। औरंगाबाद में शनिवार को कुत्ते को बचाने के चक्कर में बाइक सवार घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक दोपहर को बाइक पर सवार होकर जीजा साला कहीं जा रहे थे। तभी अचानक रास्ते में कुत्ता आ गया। जजिसके कारण बाइक चालक अचानक ब्रेक मार दिया। जिससे असंतुलित होकर बाइक पलट गई और बाइक सवार जीजा साला गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

यह घटना देव थाना क्षेत्र के देव मोड़ पास सड़क की है। जख्मियों में देव थाना क्षेत्र के कुरका निवासी भोलू कुमार और उसका साला सुजीत कुमार नगर थाना क्षेत्र के मुर्गी बिगहा गांव का रहने वाला है। घटना के बाद आनन-फानन में दोनों जख्मियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां दोनों का इलाज किया जा रहा है।

बता दें कि जख्मी युवक देव के कुरका निवासी भोलू कुमार मछ्ली का व्यवसाय करता है। वह मछली खरीदकर बेचता है। शनिवार को वह अपने साला सुजीत के साथ देव मोड़ पर मछली खरीदने गया था। जहां से मछली खरीदकर वापस अपने दुकान लौट रहा था। जैसे ही वह देव मोड़ से थोड़ा सा आगे निकला कि अचानक सामने कुत्ता आ गया। कुत्ते को बचाने के लिए भोलू ने अचानक बाइक में ब्रेक लगा दिया। जिसके कारण बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसके कारण दोनों सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और दोनों को उठाया फिर सूचना उसके परिजनों को दिया। जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए। जहां इलाज चल रहा है।

औरंगाबाद से रूपेश की रिपोर्ट

Share This Article