भोजपुरी जगत के सुपरस्टार मनोज तिवारी का आज जन्मदिन, चाहने वाले सोशल मीडिया के जरिए दे रहे बधाई

Patna Desk

NEWSPR डेस्क।  मनोज तिवारी बिहार राज्य से राजनेता, गायक और अभिनेता हैं। अभिनेता से राजनेता बने मनोज तिवारी का आज जन्मदिन है। मनोज तिवारी भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार हैं। मनोज तिवारी एक लोकप्रिय गायक है। इन्होंने साल 2003 में ‘ससुरा बड़ा पैसे वाला’ फिल्म से भोजपुरी इडंस्ट्री में अपनी पहचान बनाई। इसके बाद मनोज तिवारी ने कई हिट फिल्में दीं। उनके गाने भी काफी हिट रहे।

मनोज तिवारी ने राजनीति में भी वही मुकाम हासिल किया। साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में दिल्ली की पूर्व  मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को हराकर मनोज तिवारी दूसरी बार लोकसभा पहुंचे। वर्तमान में मनोज तिवारी  उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा के सांसद हैं।  फिल्मों में अपने डायलॉग और गानों के लिए चर्चा में रहने वाले मनोज अब राजनीति में अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। मनोज तिवारी को जमीन से जुड़ा नेता माना जाता है।

मनोज तिवारी जी का जन्म 1 फरवरी 1971 को हुआ। वह दिल्ली में बीजेपी संगठन के प्रमुख थे जब पार्टी ने 2017 में स्थानीय चुनावों में रिकॉर्ड जीत दर्ज की थी। वह पहले समाजवादी पार्टी से जुड़े थे लेकिन 2014 के चुनाव से कुछ महीने पहले बीजेपी में शामिल हो गए। उन्होंने श्री कमलाकर चौबे आदर्श सेवा विद्यालय इंटरमीडिएट कॉलेज, वाराणसी से अपनी स्कूली शिक्षा प्राप्त की है। उन्होंने बीएचयू (बनारस हिंदू विश्वविद्यालय), वाराणसी से स्नातक स्तर की पढ़ाई जारी रखी। उन्होंने M.P.Ed (शारीरिक शिक्षा के मास्टर) में डिग्री हासिल की। राजनीति में कदम रखने से पहले वह भोजपुरी सिनेमा के जानेमाने अभिनेता के रूप में लोकप्रिय थे। वो बिग बॉस सीजन 4 में भी दिखे। मनोज तिवारी को अविश्वसनीय भारत अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी लीजेंड पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Share This Article