महाशिवरात्रि पर शिवालयों में भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए शिवभक्तों की लंबी कतार

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मुंगेर :  महाशिवरात्रि पर इलाके के सभी शिवालयों में शिवभक्तों की लंबी कतार लगी। भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही स्त्री, पुरुष, युवा एवं प्रौढ़ सभी स्नान कर भगवान शिव की पूजा अर्चना करने के लिए मंदिरों की ओर चल पड़े।

वहीं मुंगेर के तारापुर स्थित श्रीश्री 108 तारकेश्वर नाथ मंदिर उल्टानाथ तारापुर में भक्तों की बड़ी भीड़ महादेव पे जलाभिषेक को जुटी है । अति प्राचीन उल्टानाथ महादेव ।अंदर में श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। शिवलिग के स्पर्श पूजन के साथ कतार में और मंदिर के अंदर भी जबरदस्त भीड़ रही। जानकारी के अनुसार तारेश्वरनाथ उल्टा महादेव लोगों की मनोकामना पूरी करते हैं। माना जाता है की विश्व का अनोखा शिव मंदिर है जहां भगवान महादेव पश्चिमोमुख तथा माता पार्वती पूर्वमुखी स्थापित हैं। इसकी स्थापना सन् 750 ई. में पालवंश के राजा ने किया था। जिस कारण शिव भक्तों की भिड़ यहां हमेशा बनी रहती है। साथ ही आज कई शिवालयों के द्वारा शिव रात्रि को ले भव्य बराता भी निकला जायेगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article