बीजेपी में शामिल हुए द ग्रेट खली, दिल्ली ऑफिस में दिलाई गई सदस्यता

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। रेसलर खली आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। दिल्ली में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। हिमाचल प्रदेश के रहने वाले खली का असली नाम दलीप सिंह राणा है। बीजेपी का हाथ थामने के बाद द ग्रेट खली ने पीएम की तारीफ की। उन्होंने कहा कि बीजेपी ज्वाइन करके उनको अच्छा लग रहा है। वह बोले कि शायद ही कोई ऐसा देश बचा होगा जहां मैंने रेसलिंग नहीं की हो। पैसे कमाने होते तो अमेरिका में ही रहता। लेकिन मैं भारत आया क्योंकि देश के प्रति मेरे अंदर प्यार है। मैंने देखा है कि मोदी के रूप में देश को सही प्रधानमंत्री मिला है। मुझे लगा क्यों ना देश में रहकर, साथ जुड़कर देश को आगे ले जाने में योगदान दूं।  उन्होंने कहा कि वह पीएम मोदी और बीजेपी की विचारधारा से प्रभावित हैं।

बता दें कि पांच राज्यों में चल रहे विधानसभा चुनाव के बीच द ग्रेट खली  की एंट्री बीजेपी के लिए फायदेमंद हो सकती है। पिछले साल खली समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से भी मिले थे। इनकी क्या बात हुई थी, ये तो सामने नहीं आया था, लेकिन उनके सपा में शामिल होने के कयास लगे थे।

बता दें कि 7 फिट 1 इंच लंबे द ग्रेट खली ने WWE के साथ-साथ फिल्मों में भी काम किया है। वह टीवी शो बिग बॉस में भी हिस्सा ले चुके हैं। WWE में जाने से पहले खली पंजाब पुलिस में ASI के पद पर थे। 49 वर्षीय खली पूर्व विश्व हैवीवेट चैंपियन हैं। उन्हें अमेरिका में 2021 के प्रतिष्ठित WWE हॉल ऑफ फेम क्लास में शामिल किया गया था।

Share This Article