NEWSPR डेस्क। औरंगाबाद का बेटा आलोक राज यूक्रेन से सही सलामत घर लौट आया है। आलोक राज दाउदनगर वार्ड संख्या 1 निवासी जितेन्द्र सिंह का बेटा है। युद्ध की विभीषिका के बीच सही सलामत घर लौट आने पर उसके घर वाले बहुत खुश हैं।
बचा दे कि यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे आलोक ने वतन वापसी को लेकर भारत सरकार की काफी सराहना की। उसने बताया कि भारत सरकार ने सिर्फ मुफ्त फ्लाइट की ही सुविधा उपलब्ध नहीं करवाई बल्कि शेल्टर होम बनाकर वहां फंसे लोगों के खाने-पीने का भी बेहतर इंतज़ाम कर रखा था।
औरंगाबाद से रूपेश की रिपोर्ट