झारखंड की ‘बोतल’ पीने के बाद ऐसा बयान देते हैं गोपाल मंडल, उनका नेचर सिग्नेचर नहीं बदलेगा, जदयू विधायक पर जदयू सांसद अजय मंडल ने किया पलटवार

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK- भागलपुर हमेशा किन्हीं कारणों की वजह से सुर्खियों में बने रहने वाले जदयू विधायक गोपाल मंडल एक बार फिर चर्चा में आए थे जब उन्होंने अपनी ही पार्टी के सांसद व अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया था अब गोपाल मंडल के बयान का सांसद अजय मंडल ने पलटवार कर दिया है।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

भागलपुर के सांसद अजय मंडल ने खुद और पूर्व सांसद सह जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बुलो मंडल पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर जदयू के गोपालपुर के विधायक गोपाल मंडल पर पलटवार किया है।

 

 

नवगछिया में बाढ़ पीड़ितों से मिलने एवं जन्माष्टमी पर गोसाईगांव में घूमने के दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने ठेठ अंदाज में कहा की ‘गोपाल भैया का झारखंड से आवे वाला लाल पानी वाला चीज के नतीजा से बोलैय छै…’।

 

 

सांसद अजय मंडल ने कहा कि गोपाल मंडल कुछ बोलते नहीं हैं, उनसे खुद बोला जाता है। वह किसी पर भी कमेंट करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि अभद्र भाषा का प्रयोग करना उनका नेचर व सिग्नेचर है।

 

 

यह कभी किसी का बदलता नहीं है। अगर उन्होंने किसी कार्यकर्ता के साथ अभद्र व्यवहार किया है तो कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है। बिहार में सुशासन है। अगर अन्याय है तो कानून है। कानून का राज स्थापित करने पर ही नीतीश कुमार सफल मुख्यमंत्री बने हैं।

 

 

मालूम हो कि बीते सोमवार को बिहपुर में जदयू की बैठक के मौके पर गोपाल मंडल ने विवादित बयान देते हुए सांसद अजय मंडल को काला नाग और बुलो मंडल को गोरा नाग कहकर संबोधित किया था।

 

 

उन्होंने आपत्तिजनक शब्दों का भी प्रयोग किया गया था। इस दौरान उन्होंने सांसद अजय मंडल पर ट्रक से वसूली करने के अलावे कई गंभीर आरोप भी लगाए थे, जिसका सांसद ने जवाब दिया है।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article