पटना में कैट बिहार द्वारा महिलाओं के लिए सम्मान समारोह का आयोजन, उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने 75 महिलाओं को किया सम्मानित

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। पटना के बीआईए हॉल में आज कैट बिहार के प्रदेश अध्यक्ष अशोक वर्मा सोनार ने समारोह का आयोजन करवाया। जिसमें अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों से सम्मानित महिलाओं को उपमुख्यमंत्री रेणु देवी के हाथों 75 महिलाओं को अंग वस्त्र व सार्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में हर क्षेत्र डाक्टर, उद्यमी, सामाजिक, राजनितिक, पत्रकार, वार्ड पार्षद, लेखक, सरोद वादक व विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं को सम्मानित किया।

उपमुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में महिलाओं के सम्मान में कहा कि सरकार ने मुझे उपमुख्यमंत्री बना कर जो सम्मान दिया है। वह मेरा नहीं बिहार की सभी महिलाओं का सम्मान है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नितिश कुमार ने महिलाओं के लिए जो काम किया है। वह पुरा विश्व जानता है और मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे मेरे बड़े भाई समान मुख्यमंत्री के साथ काम करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। आज इस कार्यक्रम में आ कर मुझे 75 विभिन्न क्षेत्रों से आईं हुईं महिलाओं को सम्मानित करके खुद को गौरवान्वित महसूस कर रही हूं।

सर्वे प्रथम कैट प्रदेश अध्यक्ष अशोक सोनार ने उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया और विभिन्न क्षेत्रों से आईं हुईं महिलाओं का भी स्वागत किया। मंच संचालन महासचिव डा रमेश गांधी ने व धन्यवाद चेयरमैन कमल नोपानी ने किया। आज सम्मानित होने वाली कुछ प्रमुख समाजसेवी महिलाओं का नाम डॉ रीता दास। ( सरोद वादक ),माला गुप्ता  ( सुजनी कलाकार), रजनी ( पत्रकार) ,सविता ( हिन्दुस्तान पत्रकार) ,रिंकू झा ( हिन्दुस्तान पत्रकार)  ,शिटु तिवारी (बी.बी.सी), कृष्णा देवी (मछुआटोली,निषाद) ,रेणु देवी (सामाजिक) ,डॉ अर्चना (चिकित्सक सामाजिक)।

अमृता सिंह ( सामाजिक) ,डा नीतू नवनीत (गायक) ,श्रेया (भास्कर) , पुष्पम झा ( उद्यमी) ,उषा झा ( सामाजिक) , सविता (नारी गुंजन) ,साजिया (स्टार्टअप) ,गीता जैन ( सामाजिक), अंजू शाह (बोल बेबी स्कूल) ,आभा चौधरी (शिक्षिका) ,कांती केशरी (सामाजिक सीटी),डॉ स्मृति पांडेय , डॉ निधी बाला (MBBS) ,सुप्रभा मेहता (शिक्षिका) ,अंजली कुमारी (शिक्षिका) हैं। इन सभी को अंग वस्त्र व सार्टिफिकेट द्वारा सम्मानित किया गया।

Share This Article