जहानाबाद में दहेज नहीं देने पर बहू को जिंदा जलाया: शादी के दस साल बाद भी मांगते रहे दहेज, अब मां लगा रही न्याय की गुहार

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। हर चीज के लिए पैसा मूल रूप हो गया है। पर यह बहुत आश्चर्य की बात है कि आज पैसों से ही रिश्तों की माप तौल होने लगी है। पति- पत्नी का रिश्ता सबसे पवित्र होने के बाद भी, रिश्तों की कड़ी दहेज़ जैसी कुप्रथा का शिकार हो जाती है।

बहु को मारकर जलाया:

बिहार के जहानाबाद में ससुराल वालों ने महिला की हत्या कर दी। कारण सिर्फ यह था कि ससुराल वालों की मांग थी 2 लाख रुपये, जो महिला के घर वालों की तरफ से पूरा नहीं किया जा रहा था। इतनी सी बात को लेकर ससुराल पक्ष के लोग भड़क गए और महिला को जलाकर उसकी शव को भी गायब कर दिया। बुधवार सुबह 9 बजे पड़ोसियों ने मायके वालों को घटना की खबर दी। खबर मिलते ही वह फौरन बेटी के ससुराल पहुंचे। जिसके बाद बेटी का शव देखते ही मां जोर-जोर से चिल्लाने लगी।

मां ने मांगा बेटी के लिए इंसाफ :

मृत महिला की मां पुलिस से लगातार न्याय की गुहार लगा रही है। मां का कहना है कि 10 साल पूर्व ही उसकी बेटी प्रियंका कुमारी की शादी ज्योति कुमार से हुई थी। मायके वालों की तरफ से ससुराल वालों की हर छोटी बड़ी डिमांड को पूरा किया जाता था लेकिन पिछले कुछ महीने से 2 लाख रुपये की डिमांड लगातार की जा रही थी।

टीशा की रिपोर्ट

Share This Article