अवैध संबंध में प्रेमी ने शादीशुदा महिला की बना ली गंदी वीडियो, अब महिला का शव पेड़ से लटका मिला, पुलिस छानबीन में जुटी

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। मोतिहारी पकड़ीदयाल प्रखंड के मठिया गांव में राजदेव शाह के बगीचे में आम के पेड़ से लटका एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। बता दें कि सुबह शौच करने के दौरान गए ग्रामीणों ने देखा कि पेड़ पर एक महिला का शव लटका हुआ है। ग्रामीणों ने शव देखते ही गांव में शोर मचाया। जिसके बाद घटनास्थल पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जुट गए।

जिसकी सूचना पुलिस को भी दी गई। घटनास्थल पर इंस्पेक्टर भगत लाल मंडल ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया। घटनास्थल का जायजा पकड़ीदयाल डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर लिया और परिजनों एवं ग्रामीणों से पूछताछ की।

मृतक महिला की पहचान नैना देवी उम्र 25 वर्ष पति रामबालक साह के रूप हुई है। रामबालक की शादी लगभग 3 साल पहले हुई थी। मृतक महिला के पास लगभग डेढ़ वर्ष का एक पुत्र है। मृतक के परिजनों का कहना है कि शुक्रवार के दिन शाम से ही घर से लापता थी रात भर नहीं मिली। अहले सुबह ग्रामीण शौच करने गए हैं तो देखा कि राजदेव साह के बगीचे में आम के पेड़ से लटका है।

इसको देख कर गांव में हल्ला हुआ, जिसे सुनकर सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक के परिजनों ने अमर कुमार और उर्मिला देवी उर्फ ठंडी पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोपित महिला उर्मिला देवी ने बताया कि मृतक का अवैध संबंध का कई लड़को के साथ था। महिला का अश्लील वीडियो अमर कुमार ने मोबाइल से बना लिया था। अश्लील वीडियो को देखाकर महिला के साथ बार-बार अवैध संबंध अमर कुमार बनाता था। पुलिस ने बताया कि जांच उपरांत कारण स्पष्ट हो पाएगा।

मोतिहारी से धर्मेंद्र की रिपोर्ट

Share This Article