भागलपुर: संदिग्ध अवस्था में मिला मुखिया का शव, जांच में जुटी पुलिस

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। भागलपुर में मुखिया का शव उसके घर से बरामद किया गया है। मामला जिला के सुलतानगंज थाना क्षेत्र के कुमैठा पंचायत की है। जहां मुखिया अनीता देवी का शव उनके घर के रूम में संदिग्ध अवस्था में पाया गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। मृतक मुखिया अनीता देवी के पति आईजी ऑफिस पटना में काम करते हैं और इनकी पांच बेटियां और 1 पुत्र पटना में ही रहते हैं। जबकि कुछ परिजन कुमैठा स्थित मुखिया के घर के बगल में ही रहते हैं। सुबह जब मुखिया को कोई आमंत्रण देने के लिए उनके घर गया तब उनका शव बेड पर पड़ा हुआ था और गले में धोती के जैसा कपड़ा लपेटा हुआ देखा गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। वहीं पंचायत समिति सदस्य का कहना है कि मुखिया की संदिग्ध मौत हुई है। जिसकी तहकीकात कर पुलिस मामले की सच्चाई सामने लाएगी। पुलिस छानबीन में जुट गई।

भागलपुर से अंजनी कुमार कश्यप की रिपोर्ट

Share This Article