आभूषण व्यवसाई का हर्ष फायरिंग करते हुए वीडियो हुआ वायरल, SSP ने कहा होंगी करवाई

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

भागलपुर : भागलपुर से लोजपा नेता के भाई का हर्ष फायरिंग करते हुए वीडियो काफी चर्चा में है यह वीडियो सोशल मीडिया पर आज की तरह काफी तेजी से फैल रहा है, वायरल वीडियो जोकसर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है इस वीडियो में लोजपा के भाई दोनाली राइफल से हर्ष फायरिंग करते साफ तौर पर दिख रहे हैं जिसको लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है।

हर्ष फायरिंग मामले में भागलपुर वरीय पुलिस अधीक्षक ने साफ तौर पर कहा कि अपराधी चाहे किसी भी मांद में घुसा हो उसे पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी क्योंकि हर्ष फायरिंग अपराधिक घटना को प्रूफ करता है और इस मामले में एसएसपी ने साफ तौर पर कहा कि चाहे वह जो भी हो चाहे वह रसूखदार हो चाहे राजनीतिक या फिर किसी भी क्षेत्र के लोग हो उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित है क्योंकि हर्ष फायरिंग एक आपराधिक मामला है वही हर्ष फायरिंग मामले में आभूषण व्यवसाइ व लोजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा आज वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार से मिलने गए जब कार्यालय के बाहर मीडिया से मुखातिव हुए तो उन्होंने साफ तौर पर कहा मेरे भाई ने राम मंदिर निर्माण के समय यह हर्ष फायरिंग की थी इसमें जो भी विधि संवत कार्रवाई होगी उसे किया जाए उसे स्वीकार करने के लिए तैयार हूं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article