CPA सम्मेलन में शामिल होने के लिए बिहार विधान सभा अध्यक्ष असम रवाना, चार दिनों बाद लौटेंगे पटना

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। भारत प्रक्षेत्र सीपीए के आठवें सम्मेलन में शामिल होने के लिए बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा पटना से गुवाहाटी रवाना हो गए। बता दें कि वह चार दिनों तक असम में रहेंगे। बिहार विधानसभा के उप निदेशक संजय कुमार सिंह ने जानकारी दी है। बता दें कि सीपीए का छठवां सम्मेलन 2018 में पटना में आयोजित हुआ था।

जिसका आठवां भारत प्रक्षेत्र राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन रविवार से असम के गुवाहाटी में आयोजित हो रहा है। भारत प्रक्षेत्र राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की कार्यकारिणी समिति की बैठक 10 अप्रैल 2022 को गुवाहाटी के होटल रेडिसन ब्लू में आयोजित है। इसमें बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा भी कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में शामिल होंगे। जिसके बाद 11 और 12 अप्रैल 2022 को असम विधानसभा में दो दिवसीय विमर्श होगा।

इस विमर्श का शीर्षक है, पहला-” युवा केंद्रित नीतियों को नीति निर्माण की मुख्यधारा में लाना” और दूसरा- “राष्ट्रीय विकास एवं लोक हित में युवा शक्ति का सदुपयोग”। इस विमर्श में सभी राज्यों के पीठासीन पदाधिकारी भाग लेंगे। इस विमर्श के पूर्व इसका उद्घाटन सीपीए भारत प्रक्षेत्र के सभापति सह लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला करेंगे। वहीं 13 अप्रैल को सभी आगंतुक अतिथियों के लिए मां कामाख्या देवी मंदिर में दर्शन तथा पूजा-अर्चना तथा पोस्ट टूर कॉन्फरेंस की व्यवस्था की गयी है।

Share This Article